Godda News: पण्डित रणजीत झा शिखर सम्मान एवं कवि सम्मेलन आयोजित



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- अंग क्षेत्र के ख्यातिनाम स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं समाज सुधारक पण्डित रणजीत झा जी की 26 वीं पुण्यतिथि पर सोमवार शाम स्थानीय नेताजी नगर स्थित "मदन निवास" में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पण्डित रणजीत झा फाउंडेशन के बैनर तले फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वजीत झा "अंतेवासी" की अध्यक्षता तथा संयोजक सुरजीत झा के कुशल संयोजन में दो चरणों में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध गीतकार एवं कवि डॉ. ब्रह्मदेव कुमार ने किया। समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव एवं स्व. झा की धर्मपत्नी साया झा ने स्व. झा के साथ - साथ शहादत दिवस के तीनों महानायकों के तस्वीर पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वलित कर किया।

स्वागत संबोधन एवं विषय प्रवेश फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वजीत झा "अंतेवासी" ने करते हुए उपरोक्त चारों विभूतियों के जीवन वृत्त एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वागत नृत्य की प्रस्तुति गुरुकुल डांस एकेडमी द्वारा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध गायिका अपराजिता रॉय के गए देशभक्ति गीत "ए मेरे वतन के लोगों" से किया गया।  प्रथम चरण में आयोजित कवि सम्मेलन में लगभग डेढ़ दर्जन कवि एवं कवयित्रियों ने स्व. झा के साथ - साथ शहादत दिवस के तीनों महानायकों शहीद - ए - आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव पर आधारित कविता का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

इन कवियों में डॉ. ब्रह्मदेव कुमार, ओम प्रकाश मंडल, प्रकाश कुमार यादव, शैलेन्द्र राम, अर्पणा कुमारी, विनीता प्रियदर्शिनी, रितंभरा मीठी, तापसी विश्वास, डॉ. स्मिता शिप्रा, विपुल कुमार दुबे एवं अनंत कुमार झा को फाउंडेशन द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरे चरण में आयोजित पण्डित रणजीत झा शिखर सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रशासकीय क्षेत्र में कुशल प्रशासन के लिए एसडीएम गोड्डा श्री उरांव, प्रसिद्ध एथलीट पवन कुमार सिंह, खेल प्रशासक मनोज कुमार पप्पु, पहलवान राहुल कुमार, रौशन कुमार साह एवं स्नेहशील कुमार गुप्ता, समाजसेवी समीर कुमार दुबे, अमित राय, सुभाष चंद्र दास, अमरेंद्र सिंह बिट्टू, मो. इम्तियाज भारती, अमित कुमार ठाकुर, बैडमिंटन खिलाड़ी प्रिंस कुमार एवं मनप्रीत प्रजापति, कला - संस्कृति कर्मी आरती सिंह एवं प्रेमचंद महतो, दैनिक साहित्यकार के तौर पर अभय पलिवार एवं संजीव कुमार झा, रक्तदान के क्षेत्र में अखिल कुमार झा एवं अचल ठाकुर, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में समर्थ सेवा क्लब, साहित्य सेवा के लिए साहित्य संगिनी संस्था एवं फिटनेस ट्रेनर रेखा देवी के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर स्व. झा के परिजनों में उनकी दोनों पुत्रियां विमल नंदिनी ठाकुर एवं राजनंदिनी झा, दामाद अनिल कुमार झा, भगिन दामाद नवीन कुमार ठाकुर, पुत्रवधू ज्योति झा, पौत्र वधू मोनी ठाकुर, पौत्री आर्या वत्स एवं नूपुर नंदिनी जबकि स्वजनों में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के परमानंद चौधरी, डॉ. वंशीधर मिश्रा, पवन कुमार झा, मृत्युंजय झा, जिला अधिवक्ता संघ सचिव योगेश चंद्र झा, विमेंस आईटीआई कॉलेज की अध्यापिका तापसी विश्वास, अधिवक्ता विनय ठाकुर, अम्बोद कुमार ठाकुर एवं उदय कांत शुक्ला, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर, समाजसेविका उर्मिला कुमारी, समर्थ सेवा क्लब की रिम्मी कुमारी, अंजली कुमारी एवं संजू कुमारी, सुनील कुमार झा, मिथिलेश कुमार झा, दिलीप कुमार झा, शैलेन्द्र झा, रेखा झा, जनार्दन राय, कंचन कुमारी, अनिल कुमार पंडित एवं आशुतोष राज उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नूतन झा ने किया

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें