Rewari News :: IGU मीरपुर में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा

रेवाड़ी के इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर में छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा 15 दिन में मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।




रेवाड़ी में इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर के छात्रों ने मंगलवार को विभिन्न मांंगो को लेकर विश्वविद्यालय कैंपस में प्रदर्शन किया और कुलपति को ज्ञापन सौंपा। आइजीयू मीरपुर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया। छात्र नेता रवि मसीत के नेतृत्व में छात्र संगठन की ओर से विवी में जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर यूनिवर्सिटी प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। छात्र नेता रवि कुमार मसीत ने बताया कि यूनिवर्सिटी में विभिन्न मांगों को लेकर आज वाइस चांसलर से मुलाकात की। जिसमे विभिन्न मांगे जैसे कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षाएं शुरू करने, गेट नंबर एक पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता उसकी क्वालिटी बेकार है उसे सही बनाया जाए, छात्रों के लिए कैंटीन जो लम्बे समय से बंद पड़ी है उसको दोबारा शुरू किया जाए, खेल के मैदान की सफाई करवाने, गर्ल्स होटल में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा सुरक्षा के इंतजाम किए जाने संबंधी अनेक मांगे है जिसके बारे में आज प्रदर्शन कर वाइस चांसलर को ज्ञापन सौंपा गया है। छात्र नेता रवि मसीत ने बताया कि इसके लिए प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है। अगर मांगे नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर राहुल प्रिंस और कुणाल सहित सैंकड़ों की संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें