Pathargama News: रामनवमी और ईद पर्व को ले पथरगामा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

 


ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- आगामी ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पथरगामा प्रखंड प्रमुख अवधेश शाह, बीडीओ सह सीओ नितेश कुमार गौतम, इंस्पेक्टर विष्णु देव चौधरी एवं थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराना था। बैठक को संबोधित करते हुए पथरगामा बीडीओ सह सीओ नितेश कुमार गौतम ने कहा कि ईद और रामनवमी जैसे त्योहार हमारी सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इन पर्वों को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें।इंस्पेक्टर विष्णु देव चौधरी ने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि विवाद या असामाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत थाना को दें। ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान गश्ती बढ़ाई जाएगी। और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहेगी।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने भी अपने-अपने विचार रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना सर्वोपरि है। तथा किसी भी स्थिति में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी।अंत में यह निर्णय लिया गया कि त्योहारों के दौरान सभी समुदाय के लोग आपसी समन्वय बनाए रखेंगे और किसी भी समस्या का समाधान आपसी संवाद से किया जाएगा। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। बैठक में पश्चिमी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि विलास मंडल, रानीपुर मुखिया प्रतिनिधि मनोज मेहरा, जन कल्याण चैती दुर्गा पूजा समारोह समितिके अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, गोपाल यादव सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें