ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर ललमटिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता बोआरीजोर प्रभाग के इंस्पेक्टर विरेन्द्र पासवान एवं ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में ललमटिया थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान प्रशासन ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही, सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताई गई ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें