Pathargama News: गांधीग्राम में वायोवृद्ध आयुष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  पूर्व नियोजित कार्यक्रमानुसार प्रखंड के गांधीग्राम में मेगा वायोवृद्ध आयुष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्घाटन पश्चिमी जिला परिषद सदस्य पूनम देवी तथा माल निस्तारा के मुखिया निरंजन कुमार ने किया। उद्घाटन के बाद डॉक्टर संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि का रक्तचाप जांच कर कार्यक्रम की शुरुआत की।आज इस कार्यक्रम में डॉक्टर संजीव कुमार के साथ आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉक्टर दीप्ति कुमारी, डॉक्टर विजय अमृतानंद, योग प्रशिक्षक चंद्रगुप्त कुमार एवं अल्तमस तथा योग प्रशिक्षक प्रियंका कुमारी मौजूद थी। शिविर में कुल 172 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। रक्त शर्करा और मौसमी बीमारियों के लिए जांचोपरांत आयुष पद्धति पर आधारित औषधियां भी दी गई ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी प्रसन्न दिखे एवं सरकार की इस कार्यक्रम की सराहना की।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें