Godda News: समर्थ शक्ति सम्मान समारोह रविवार को




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समर्थ सेवा क्लब द्वारा "समर्थ शक्ति सम्मान 2026" का आयोजन रविवार शाम 5 बजे से स्थानीय विद्यापति भवन में किया जा रहा है। उक्त आशय कि जानकारी देते हुए क्लब की सचिव रिम्मी कुमारी ने बताया कि समारोह के तहत विकट परिस्थितियों का सामना कर अपने पैरों पर खड़ी होने वाली स्वावलंबी महिलाओं को समर्थ शक्ति की उपाधि से विभूषित करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा ताकि उनकी जीवन संघर्ष गाथा औरों के लिए प्रेरणा का काम करे। रिम्मी ने बताया कि कार्यक्रम के त्रुटिहीन आयोजन के लिए क्लब की सक्रिय सदस्या अंजलि कुमारी और संजू कुमारी को संयोजन का दायित्व सौंपा गया है।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें