Godda News: महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला महाविद्यालय में एन.एस.एस ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को स्थानीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा "राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका" विषयक एक विचार गोष्ठी का आयोजन प्रभारी प्राचार्या डॉ . सुमनलता की अध्यक्षता में किया। गोष्ठी के तहत एनएसएस की स्वयं सेविकाओं में मनीषा कुमारी, श्वेता कुमारी, सीता कुमारी, पूनम मुर्मू, अर्चना कुमारी, स्वाती कुमारी एवं सविता बास्की ने अपने विचार रखे और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए और अधिक सक्रियता की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर एनएसएस के इकाई एक की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. पूनम झा, दो की पदाधिकारी डॉ. रेखा कुमारी, तीन की डॉ. विभा राय एवं चार की पीओ डॉ. नूतन झा के अलावा कॉलेज की प्राध्यापिकाओं में डॉ. सुधि वत्स, डॉ. संजू सिंह, प्रो. श्वेता दुबे एवं प्रो. विभा सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुई।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें