अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक बुवानीवाला ने पुनः नवीन सिंघल को रेवाड़ी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है और उनके साथ टीम में एडवोकेट तेजपाल गर्ग को जिला महासचिव और प्रवीण बंसल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवीन सिंघल ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला जी, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ जी, प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता जी और प्रदेश के सभी माननीय पदाधिकारियों का धन्यवाद किया जिन्होंने एक बार फिर से उन्हें ये पदभार सौंपा है। रेवाड़ी जिलाध्यक्ष नवीन सिंघल ने आश्वासन दिया है की वो अपने अग्रवाल वैश्य समाज से ज्यादा से ज्यादा वैश्य समाज के लोगों को जोड़ेंगे, वैश्य समाज को संगठित करेंगे और समाज के लोगों को आगे बढ़ाने और समाज हित के लिए अच्छे-अच्छे कार्य करेंगे।
अग्रवाल वैश्य समाज के सदस्यों केसरी नंदन अग्रवाल, मनीष गोयल, मनोज कुमार मित्तल, मनोज गोयल, सुनील अग्रवाल, सुमित मित्तल,अमित कुमार मित्तल, हिमांशु सिंघल, ललित भूषण गुप्ता, विनय बंसल,आशीष मित्तल, मनोज गुप्ता, सुनील गोयल मोहित सिंघल, अनिल गुप्ता, आयुष गुप्ता, अशोक गोयल, सुनीता अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सपना कुमारी अग्रवाल, यशोदा बंसल, गरिमा मित्तल, प्रियंका मित्तल, अंजू अग्रवाल, ज्योति गोयल, शशि बंसल, मंजू अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, मनु मंगला, रजनी जैन, पूजा गुप्ता, आभा रूंगटा, नीतू अग्रवाल, सीमा खण्डेलवाल, सरला अग्रवाल, रूही गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, प्रिया गोयल और पूरी अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी की पूरी टीम ने उनको शुभकामनाए दी। रेवाड़ी जिलाध्यक्ष नवीन सिंघल ने सबका आभार व्यक्त किया। नवीन सिंघल ने बताया की अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी समय-समय पर जिले मे समाज हित के लिए अच्छे-अच्छे कार्य करता रहता है जैसे समाज के लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उनको जागरूक करना,समाज के लोगों का सहयोग करना, जरूरतमंदों की मदद करना, धार्मिक आयोजन करना या कोई और कार्य जिससे समाज के लोगों को फायदा हो। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आग्रह किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें