ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा जिला अंतर्गत महागामा से दिनदहाड़े बैंक ऑफ इंडिया में डकैती का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
हेलमेट पहने दो युवक बैंक में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे तो बैंक का गार्ड विनोद सिंह ने जब उन्हें हेलमेट उतारने को कहा तो एक अपराधी ने कट्टा निकालकर विनोद सिंह पर गोली चला दी। गोली विनोद सिंह के बांए कंधे में लगी है। गोली चलने की आवाज से बैंक में अफरा तफरी मच गई। विनोद सिंह को तत्काल रेफरल अस्पताल महागामा ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद, पुलिस निरीक्षक उपेंद्र महतो, थाना प्रभारी मनोज पाल ने इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लग गए ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक अपराधी वहां पहले से ही बैठा हुआ था। मालूम हो कि महागामा में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि लोग अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। पिछले दिनों मोटरसाइकिल सवार अपराध कर्मियों ने बैंक से ₹50000 निकाल कर आ रहे एक वृद्ध से रूपए से भरा बैग लेकर भाग गए जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें