रेवाड़ी शहर के बड़ा तालाब में आज एक व्यक्ति के गिर जाने से हड़कंप मच गया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगो व पुलिसकर्मियों की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और एक अनमोल जीवन बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे जब हनुमान मंदिर के पास स्थित बड़ा तालाब में एक व्यक्ति शराब के नशे में अनियंत्रित होकर गिर गया, तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह व ASI विनोद कुमार बिना समय गंवाए मौके पर पहुँचे।
*त्वरित कार्रवाई* :
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह और ASI विनोद ने अत्यंत तत्परता दिखाई। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद तालाब में गिरे हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय आंसु उर्फ वासु निवासी अहीरों का मोहल्ला रेवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर, रेवाड़ी में भर्ती करवाया।
*पुलिस का मानवीय चेहरा* :
रेवाड़ी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है। मौके पर उपस्थित नागरिकों का कहना है कि यदि थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह और ASI विनोद समय रहते कार्रवाई न करते, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वर्तमान में व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है और ट्रॉमा सेंटर में उसका उपचार जारी है।
"पुलिस का कर्तव्य केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि सेवा और सुरक्षा का भाव भी है। आज थाना शहर पुलिस और भाड़ावास गेट चौकी पुलिस टीम ने जिस सूझबूझ से काम किया उससे एक परिवार का चिराग बुझने से बच गया।"



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें