Mahagama News: महगामा में रामनवमी महोत्सव की तैयारी को लेकर समिति की बैठक आयोजित, 27 मार्च को निकलेगी श्रद्धा और आस्था की शोभायात्रा,


ग्राम समाचार, महगामा। महगामा में आगामी रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री रामनवमी महोत्सव समिति, महगामा के तत्वावधान में 27 मार्च 2026 को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा महगामा के दुर्गा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का संदेश फैलाएगी। 

रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर समिति के गठन के लिए एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कर पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक का आयोजन और संचालन समिति के संस्थापक सदस्य शुभेंदु शेखर, ऋतिक कुमार, हिमांशु शेखर, सुधांशु शेखर, ऋषभ जायसवाल, प्रेम ठाकुर और रमेंद्र भारती ने संयुक्त रूप से किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए संतोष ठाकुर तथा उपाध्यक्ष पद के लिए अनीश केसरी को सर्वसम्मति से समाज के लोगों द्वारा चुना गया। वहीं सचिव के रूप में पप्पू ब्रह्म और रवि मोदी, कोषाध्यक्ष के रूप में सच्चिदानंद सिंह और राजाराम राउत तथा संरक्षक के रूप में राजेश उपाध्याय और पालक राजेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी रामनवमी शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक रूप दिया जाएगा। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, पारंपरिक शस्त्र प्रदर्शन, आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और श्रद्धालुओं की भक्ति भावना विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पावन पर्व को सफल बनाएं और आपसी भाईचारे व आस्था का संदेश दें।

    – ग्राम समाचार, महागामा संवाददाता – मिथिलेश कुमार मधुकर

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें