हरियाणा से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध राजनीतिक गलियारों में चर्चा के केंद्र बिंदु बने हुए हैं । कांग्रेस हाई कमान द्वारा उनकी उम्मीदवारी की घोषणा से आज तक कर्मवीर सिंह बौद्ध एक शोध का विषय बने हुए हैं । हरियाणा कांग्रेस का हर आम और खास उनके संपर्क सूत्रों को खंगालने में व्यस्त है।
रेवाड़ी के समाज सेवी वरिष्ठ अधिवक्ता-पत्रकार एवं अनेक संस्थाओं से जुड़े नरेश चौहान राष्ट्रपूत का सामाजिक सरोकार विगत 2 वर्ष से व्यक्तिगत से बढ़कर राजपूत और अनुसूचित वर्ग की एकजुटता की पहचान बना हुआ है। हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की 7 मार्च 2024 को चंडीगढ़ के महाराणा प्रताप छात्रावास में आयोजित पत्रकार वार्ता में फेडरेशन ऑफ एससी एंड ओबीसी हरियाणा के अध्यक्ष नाते श्री बौद्ध एवं उनके साथियों ने विधानसभा और लोकसभा की एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों का निर्धारण पंचायत और स्थानीय निकाय की तर्ज पर रोटेशन से किए जाने वाले अभियान में साथ चलने की घोषणा की थी। 22 अप्रैल 2024 को प्रेस क्लब चंडीगढ़ की प्रेस वार्ता में इस अभियान को संयुक्त रूप से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र तक बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया।
यह एक संयोग है कि इससे पूर्व भी श्री चौहान के सामाजिक सरोकार हरियाणा में लगातार छह बार एक सीट से विधायक बनने का रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल और पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्रीमती कृष्णा गहलोत अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। सड़क से संसद तक सामाजिक सरोकारों की यह विशिष्ट पहचान निश्चित रूप से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधियों के व्यक्तित्व को प्रेरणादाई बनाने में सहायक होते हैं।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें