Rewari News :: थाना शहर इंचार्ज सूबे सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था और साइबर फ्रॉड को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की

प्रबंधक थाना शहर ने व्यापारियों के साथ की बैठक; सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने पर दिया जोर। बढ़ते साइबर अपराध व नशे के दुष्प्रभाव बारे किया जागरूक।


पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी निरीक्षक सूबे सिंह ने शनिवार को शहर के रेलवे रोड, काठमंडी, पोस्ट ऑफिस रोड और मुख्य बाजार में प्रमुख व्यापारिक प्रतिनिधियों और दुकानदारों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा के आधुनिक मापदंडों को अपनाने पर जोर दिया। 


उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे अपनी दुकानों के बाहर उच्च गुणवत्ता (High Quality) के CCTV कैमरे कैमरे लगवाएं। उन्होंने समझाया कि बेहतर नाइट विजन और स्पष्ट फुटेज वाले कैमरे न केवल अपराधियों में डर पैदा करते हैं, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना के बाद आरोपियों की पहचान करने में पुलिस के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होते हैं। जिससे चोरी और झपटमारी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी।


साइबर अपराध व नशे के दुष्प्रभाव बारे किया जागरूक:


प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी ने डिजिटल लेन-देन के बढ़ते दौर में व्यापारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना ओटीपी (OTP) किसी से साझा करें। धोखाधड़ी होने पर तुरंत '1930' नंबर पर अपनी रिपोर्ट दर्ज करें। उन्होंने नशे के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए व्यापारियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से नशे का कारोबार करता है या नशा बेचता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

थाना प्रबंधक का संदेश:


"पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है, लेकिन आम जन और व्यापारियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। सीसीटीवी कैमरे लगाने से न केवल आपकी संपत्ति सुरक्षित रहेगी, बल्कि यह पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में आपका योगदान होगा।" सभी व्यापारियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि वे पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शहर को सुरक्षित बनाने में पूरा सहयोग करेंगे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें