Rewari News :: रेलवे पुलिस ने गुम हुए मोबाईल फोन मालिकों को सौंपे, मोबाइल पाकर मालिक बोले थैंक्स जीआरपी

पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरियाणा नीतिका गहलोत आईपीएस के मार्गदर्शन में जीआरपी की साइबर सेल रेलवे में हुए अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जीआरपी की साइबर सेल टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जूटा कर आमजन के गुम हुए हजारों रुपए से अधिक की कीमत के 4 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है।जो उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को जीआरपी थाना रेवाड़ी में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जीआरपी का थैंक्स कहकर आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की। जीआरपी रेवाड़ी एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि जीआरपी की साइबर सेल की टीम ने पहले भी स्मार्ट मोबाइल फोन को ढूंढकर उनके मालिकों के हवाले किए गए है उन्होंने CEIR पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बतलाया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है।


एसएचओ ने कहा कि एसपी रेलवेज के मार्गदर्शन में जीआरपी की साइबर सैल का यह एक सराहनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है वहीं उनके मोबाइल फोन अपराधी किस्म के लोगों के हत्थे चढ़ने से भी बचे हैं। उन्होंने कहा की पुलिस का साइबर सैल लगातार गुमशुदा मोबाइल्स की मॉनिटरिंग करती है इसी के परिणाम स्वरुप ही खोये हुए मोबाइल पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गये है। जीआरपी एसएचओ कृष्ण कुमार ने रेलवे यात्रियों सहित आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह सुरक्षित रखें और किसी अनजान व्यक्ति को ना सौंपे ताकि अपराधी किस्म के लोग उनका फायदा न उठा पाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत उसकी सूचना ई दिशा केंद्र के माध्यम से CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना हो तथा जल्दी से जल्दी उसे महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर ढूंढा जा सके।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें