Godda News: वाडेकर ट्रॉफी के लिए गोड्डा का राजेंद्र मुंबई रवाना



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड द्वारा मुंबई में एक से तीन अप्रैल तक आयोजित वाडेकर ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम रविवार को गंतव्य के लिए रवाना हुई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ के महासचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि ईस्ट जोन की टीम में झारखंड से तीन खिलाड़ी शामिल किए गए है जिसमें गोड्डा के राजेंद्र प्रसाद के अलावा रामगढ़ के सुमित ओझा एवं पाकुड़ के आर्यन के नाम शामिल हैं। टीम को  झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत झा ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें