Rewari News :: जैन पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस समारोह का रंगारंग समापन हुआ, क्लोजिंग सेरेमनी पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत की

रेवाड़ी में भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ जेपीएस का 40वां स्थापना दिवस। समारोह में दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत की। कहा शिक्षा विस्तार एवं धर्म प्रभावना के लिए तत्पर जैन समाज। कार्यक्रम में मंत्री ने 55 दानवीर परिवारों, शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों को किया गया सम्मानित।



हरियाणा के नागरिक उड्डयन शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जैन समाज सदैव शिक्षा विस्तार एवं धर्म प्रभावना के लिए तत्पर रहा है। उन्होंने जैन पब्लिक स्कूल के 40वें स्थापना उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि वह हर सामाजिक कार्य में समाज के साथ हैं और पटौदी रोड़ पर नए जैन पब्लिक स्कूल के लिए भी पूर्ण सहयोग करेंगे। समाज के आराध्य की प्रतिमा को संग्रहालय से समाज को सौंपने तक के कार्य में निर्णायक भूमिका निभाएँगे। 




विशिष्ट अतिथि एवं दिल्ली ज्योति गु्रप के एमडी संजय जैन ने शिक्षा के विकास के लिए हर संभव योगदान देने तथा पीएमआई इल्कट्रो मोबिलिटी प्रा.लि. की ओर से विनित जैन ने स्कूल में ५१ लाख की लागत का नया आडिटोरियम बनाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया, वहीं स्कूल के उत्थान में योगदान देने वाले ५५ दानवीर परिवारों, सेवानिवृत शिक्षकों, विद्यालय में लंबे समय से शिक्षा दे रहे शिक्षकों एवं कर्मचारियों तथा पूर्व छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।      


विद्यालय के ४०वें स्थापना उत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि श्री गोयल एवं श्री जैन ने भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीपार्चन किया और राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से कार्यक्रम का आगाज हुआ। णमोकार मंत्र, सरस्वती वंदना व आकेस्ट्रा की संगीतमय प्रस्तुति के बाद विद्यालय सचिव अमित जैन ने सभी अतिथियों को शाब्दिक अभिनंदन किया। अंकुर व प्रोडिजी स्कूली की ओर से प्रस्तुत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच छठी कक्षा से आठवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों एवं शत-प्रतिशत उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 


प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन ने जहाँ विद्यालय की 40 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला, वहीं मंत्री जी से जैन समाज के आराध्य की प्रतिमा को चंडीगढ़ संग्रहालय से निकलवाकर रेवाड़ी समाज को सौपने की मांग की। उन्होंने मोरिंगो एशिया अस्पताल के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का करार किया। अस्पताल के प्रभारी डॉ. हरप्रीत व डॉ.मीत की ओर से जैन पब्लिक स्कूल व समाज को रक्त रोग मुक्त स्वास्थ्य सेवाएँ देने का आश्वासन दिया। विडिओ के माध्यम से स्कूल की ४० साल की यात्री दिखाई गई। इस अवसर पर स्कूल पत्रिका * जैन आलोक दर्पणम् * एवं स्कूल गीत का भी लोकार्पण किया गया। विद्यार्थियों की ओर से खेल नृत्य के जलवे दिखाए गए, वहीं शास्त्रीय नृत्य कत्थक, राजस्थानी नृत्य एवं पंजाबी नृत्य की छटा ने समां बांध दिया। 



इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, जैन समाज प्रधान महेंद्र जैन, जेपीएस प्रबंधन समिति उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य रविंद्र जैन, प्रद्युम्न जैन, निपुण जैन, रविंद्र जैन व विजय जैन के साथ-साथ प्रशासक आरके श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता व अंकुर प्रभारी रेणिका जैन, मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा, जैन एजुकेशन बोर्ड प्रधान मोहित जैन समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें