हरियाणा से दो राज्य सभा सीटों के संपन्न हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर सिंह बौद्ध और भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया की जीत पर हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है । सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने अपने संदेश में कर्मवीर सिंह बौद्ध को जन्म से अनुसूचित जाति से होते हुए अपने कर्म से उन्होंने भगवान श्री गौतम बुद्ध के मार्ग को अपनाकर अपनी शासकीय क्षमता का परिचय दिया है। विधानसभा और लोकसभा की सीटों का अनुसूचित समाज के लिए आरक्षण रोटेशन प्रणाली के आधार पर किए जाने वाले सभा के अभियान से श्री बौद्ध पहले ही सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं ।
चौहान ने संजय भाटिया भाजपा प्रत्याशी को स्मरण कराया कि उनकी जड़ें यदुवंशी भाटी राजपूत वंश से जाकर मिलती हैं ।इसलिए अनुसूचित जाति को सामान्य वर्ग के बराबर लाने के लिए सभा के द्वारा चलाए जा रहे रोटेशन प्रणाली अभियान को लागू करवाने में वह भी अपनी अपेक्षित भूमिका का निर्वहन करें ।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें