ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- महिला महाविद्यालय गोड्डा के एनएसएस का रिपोर्ट कार्ड हमेशा प्रशंसनीय रहा है। चारों इकाइयों के कार्यक्रम पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व में यहां की स्वयंसेविकाओं ने प्रदत्त दायित्व का निर्वहन बखूबी किया है। उक्त आशय की प्रशंसनीय बातें एसकेएम यूनिवर्सिटी दुमका के एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ. धनंजय मिश्रा ने मंगलवार को स्थानीय महिला कॉलेज के भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान अपने संबोधन में कहा। उन्होंने कहा कि यहां के उत्कृष्ट प्रदर्शन के देखते हुए चारों इकाइयों के कार्यकाल को अगली अवधि तक का विस्तार दिया जा रहा है। इससे पहले डॉ. मिश्रा का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत तथा पुष्प एवं अंगवस्त्र अभिनंदन यूनिट एक की पीओ प्रो. पूनम झा, दो की डॉ. रेखा सिंह, तीन की डॉ. विभा राय एवं चार की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. नूतन झा ने प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता की अगुवाई में किया।
Godda News: महिला कॉलेज के एन.एस.एस का कार्य एवं उपलब्धि सराहनीय- डॉक्टर धनन्जय मिश्रा
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- महिला महाविद्यालय गोड्डा के एनएसएस का रिपोर्ट कार्ड हमेशा प्रशंसनीय रहा है। चारों इकाइयों के कार्यक्रम पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व में यहां की स्वयंसेविकाओं ने प्रदत्त दायित्व का निर्वहन बखूबी किया है। उक्त आशय की प्रशंसनीय बातें एसकेएम यूनिवर्सिटी दुमका के एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ. धनंजय मिश्रा ने मंगलवार को स्थानीय महिला कॉलेज के भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान अपने संबोधन में कहा। उन्होंने कहा कि यहां के उत्कृष्ट प्रदर्शन के देखते हुए चारों इकाइयों के कार्यकाल को अगली अवधि तक का विस्तार दिया जा रहा है। इससे पहले डॉ. मिश्रा का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत तथा पुष्प एवं अंगवस्त्र अभिनंदन यूनिट एक की पीओ प्रो. पूनम झा, दो की डॉ. रेखा सिंह, तीन की डॉ. विभा राय एवं चार की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. नूतन झा ने प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता की अगुवाई में किया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें