देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के प्रथम बलिदान दिवस के अवसर पर 2 अप्रैल 2026 को उनके पैतृक गांव माजरा में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर उनके सम्मान में निर्मित “फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव स्मृति वाटिका” का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 8:30 बजे किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।
स्मृति वाटिका का लोकार्पण हरियाणा की माननीय स्वास्थ्य मंत्री बहन आरती सिंह राव जी के करकमलों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बावल विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. कृष्ण कुमार जी करेंगे।
यह आयोजन फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहीद की स्मृति को चिरस्थायी बनाना और आने वाली पीढ़ियों को उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और त्याग से प्रेरित करना है।
स्मृति वाटिका न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक होगी, बल्कि यह युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल के रूप में भी विकसित की गई है, जहां वे राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक हो सकेंगे।
आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशभक्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर को सफल बनाएं और वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें