Rewari News :: भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और स्वतंत्रता आंदोलन में सिख धर्म गुरुओं ने अदम्य साहस का संचार किया :: प्रो जया शर्मा


"एक दिया देश की आजादी के महानायकों, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर वीर शहीदों मिशन" के तत्वाधान में सिख धर्म गुरुओं नें देश और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान की गौरवशाली गाथा द्वारा गुरु अर्जन देव ने धर्म की स्वतंत्रता के लिए, गुरु तेग बहादुर ने हिंद की चादर बनकर कश्मीरी पंडितों की रक्षा हेतु चांदनी चौक में शीश कटवा कर जीवन न्योछावर किया, बंदा बहादुर सिंह, गोविंद सिंह ने चारों साहिबजादों नें औरंगजेब के सामने झुकने की बजाय शहादत को स्वीकार किया। धर्म और शौर्य के प्रतीक सिख धर्म के छठे गुरु हरगोविंद सिंह साहब जी वह गुरु मुख लिपि के प्रणेता, सेवा और सिख परंपराओं के महान प्रचारक सिख धर्म के दूसरे गुरु अंगद देव जी के ज्योति ज्योत दिवस पर नमन किया गया।सिख धर्म के गुरुओं ने भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और स्वतंत्रता आंदोलन में अदम्मय साहस का संचार किया है।महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, हिंदुत्व के प्रणेता वीर सावरकर, चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, मातंगिनी हाजरा, भीकाजी कामा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की गणेश विद्यार्थी आदि आजादी के सूत्रधारों के आदर्शो पर चलने के संकल्प के साथ शहीद भगत सिंह स्मारक मुंडिया खेड़ा, रेवाड़ी स्थित शहीद-ऐ -आजम भगत सिंह की प्रतिमा का दूध व गंगाजल से अभिषेक कर सांयकाल दीप जलाकर पुष्प वर्षा के साथ भारत माता की आरती,जय हिंद और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ देश की आजादी के महानायकों को नमन किया गया।संगोष्ठी में पर्यावरण व जल संरक्षण के संदेश के साथ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की नारी शक्तियों व्योवृद्ध ब्रह्मादेवी 86 वर्ष, विमला देवी लालकौर, सावित्री देवी, सरोज देवी, सुमित्रा देवी, विमला देवी, संतरा देवी, अनारो देवी, रुक्मिणी देवी, इमरती देवी, सावित्री सिंह, अमरजीत कौर कों तुलसी का पौधा, गुरु तेग बहादुर,वीर सावरकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र,अंगवस्त्र,पुष्प वर्षा के साथ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माता ब्रह्मा देवी ने कहा महान योद्धा सरदार भगत सिंह ने अपनी माता को कहा जेल में भारत मां की रक्षा के लिए प्रत्येक जन्म में भगत सिंह के रूप में पैदा होता रहूंगा। अमन यादव ने कहा देश की आजादी के सूत्रधारों की शौर्य गाथा युवाओं को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देने का मार्ग प्रशस्त करेगी। संगोष्ठी की मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ.जया शर्मा ने सिख धर्म गुरुओं के बलिदान को नमन करते हुए कहा महान क्रांतिकारी वीर सावरकर ने सेलुलर जेल में अपनी कोटड़ी में असंख्य कवितायें दीवारों पर लिखी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की सेवा का गठन कर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।यहां दक्षिण हरियाणा की मिट्टी में राव तुलाराम,राव गोपाल देव, वीर बालकिशन,किशन सिंह,रामलाल जैसे योद्धा पैदा हुए जिन्होंने प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन 1857 की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा देश की आजादी के सूत्रधार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

 


कार्यक्रम के संयोजक डॉ.आर.के.जांगड़ा विश्वकर्मा, राष्ट्रीय संयोजक 'एक दिया देश की आजादी के महानायकों मिशन' ने कहा पिछले 11 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ मूल से समाप्त करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख धर्म गुरुओं का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के आव्हान पर चारों साहिबजादों की याद में वीर बालदिवस का ऐतिहासिक फैसला लिया गया।उन्होंने उन सभी वीरांगनाओं को नमन किया गया जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पुत्रों को जन्म दिया एवं उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। हिंदुत्व के प्रणेता गुरु तेग बहादुर का बलिदान मुस्लिम शासकों की कायरता को दर्शाता है जिन्होंने युद्ध लड़ने की बजाय तानाशाही फैसले के साथ चांदनी चौक में उनका सिर कलम किया गया।इंकलाब की ज्योति प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।उनका साहस,समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना सदियों तक हमें 'राष्ट्र सर्वोपरि' की प्रेरणा देती रहेगी।सरदार भगत सिंह संघ संस्थापक डॉ. बलिराम हेडगेवार से उनके साथी क्रांतिकारी गंगा प्रसाद पांडे के माध्यम से राष्ट्रवादी सहयोग के लिए मिले थें। उन्होंने कहा राष्ट्रवादी पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अंडमान के सभी आयरलैंडस का नाम स्वतंत्रता सेनानियों एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस व चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नामकरण शहीद भगत सिंह के नाम पर करने एवं इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट की प्रतिमा देश को समर्पित करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया। 


इस अवसर पर तनुज, ऋषिका, पारस, हनी सिंह, ब्रह्मा देवी, यादव, विनीत शर्मा, सपना यादव, सरोज शर्मा, दिया देवी, संतरा देवी, सरोज कुमार यादव, वेद प्रकाश रिटायर्ड इंस्पेक्टर, राजेंद्र सिंह रिटायर्ड नवी अधिकारी, रघुनंदन सिंह यादव, अजीत यादव, बलवान यादव, अमर सिंह उदय सिंह, कैलाश शर्मा, राजकुमार जांगड़ा, मनोज यादव राकेश सोनी, देव कुमार आदि अनेक युवा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें