Rewari News :: आईएमए की ओर से स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता को लेकर एक प्रभावशाली कैंप का आयोजन किया गया

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रेवाड़ी टीम 2026 द्वारा बीती रात शहर में बावल रोड स्थित किंग्स क्लब मे स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता हेतु एक प्रभावशाली कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईएमए रेवाड़ी और मनिपाल हॉस्पिटल गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते जांच के महत्व को समझाना था।


कैंप के दौरान स्तन कैंसर की प्रारंभिक पहचान के लिए आधुनिक तकनीकों से जांच की व्यवस्था की गई। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट पर बेस्ड उपकरण की सहायता से ब्रेस्ट की जाँच की गई ।इससे ब्रेस्ट में होने वाले असामान्य परिवर्तनों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाया जा सकता है निःशुल्क शिविर के अंतर्गत बड़ी संख्या में महिलाओं का परीक्षण किया गया। लायन्स क्लब के प्रतिनिधियों अनुजा जी नमिता यादव गायत्री यादव राज यादव भगवती यादव प्रिंसिपल प्रीति यादव और प्रीति माता तथा शहर के कई गणमान्य व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।


कार्यक्रम में आईएमए रेवाड़ी की अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने एचपीवी वैक्सीनेशन, किशोरियों के लिए टीकाकरण के महत्व तथा प्रत्येक महिला के लिए लिक्विड पैप स्मीयर जांच की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर अचानक नहीं होता, बल्कि धीरे-धीरे विकसित होता है और प्रारंभिक संकेत देता है। यदि समय-समय पर जांच कराई जाए तो इस बीमारी को शुरुआती अवस्था में ही पकड़ा जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को वर्ष में एक बार पैप स्मीयर टेस्ट तथा आवश्यकतानुसार मैमोग्राफी या अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।

सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार मोहन ने कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे सामान्य कैंसर है, किंतु समय पर पहचान होने पर इसका सफल उपचार संभव है। वहीं गायनेकोलॉजी ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मनीषा शर्मा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन केवल सर्वाइकल कैंसर से ही नहीं, बल्कि सिर-गर्दन एवं अन्य संबंधित कैंसर से भी बचाव में सहायक है।

कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। आईएमए रेवाड़ी की महिला चिकित्सक विंग के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मिसेज़ भगवती यादव, गायत्री यादव, नमिता यादव, निधि कालरा सहित अनेक सेवानिवृत्त शिक्षिकाएँ भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। मंच संचालन डॉ. तरुणा नेगी, डॉ. प्रीति यादव एवं डॉ. पूजा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कविता यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. किरण यादव, डॉ. सुनीता, डॉ. सिन्हा, डॉ. सुमित्रा, डॉ. सुरेखा, डॉक्टर सूनेहा डॉ. अदिति, डॉ. नितिन, डॉ. पद्मा, डॉ. श्वेता सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।


अंत में सभी उपस्थित जनों ने मनिपाल हॉस्पिटल की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया। यह कैंप न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का सशक्त संदेश भी दे गया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें