Rewari News :: बाल भवन में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने 14 परिवादों तथा आम शिकायतों की सुनवाई की

हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की दुःख तकलीफ को समझते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करें। इससे लोगों का भी अपने क्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी पर विश्वास बढ़ता है। 


शुक्रवार को बाल भवन सभागार में आयोजित हुई जिला कष्ट निवारण समिति बैठक में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने दो लंबित एवं 12 नए परिवादों सहित 14 मामलों की सुनवाई की और उनमें से 11 का मौके पर निपटारा कर दिया। अध्यक्ष द्वारा तीन मामलों को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया है। इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली सहित अनेक अधिकारी तथा समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे। 


बैठक में गांव बुडानी के वन मित्र अंकित लांबा ने शिकायत रखी कि उसने बतौर वन मित्र नवंबर माह से मार्च, 2025 तक काम किया और 624 पौधे रोपित किए, लेकिन उसे अभी तक अपना मेहनताना पूरा नहीं मिला। राजस्व मंत्री ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए वन मित्र को सात हजार अपनी तरफ से और 24 हजार  रुपए विभाग की तरफ से दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण जो पौधे खराब हुए हैं, उस एरिया के वन कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाए। 


गांव खेड़ा आलमपुर निवासी शीशराम ने बताया कि उसके जमीन पर पंचायत ने टाइलें बिछवा कर कब्जा कर लिया है। राजस्व मंत्री ने इस मामले में नायब तहसीलदार को जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य राजकुमार और सुरेंद्र की मौजूदगी में पैमाइश करवा मामले का समाधान करवाने के निर्देश दिए। गांव जाडरा निवासी  बबीता देवी ने शिकायत दी कि उसकी बेटी की मृत्यु प्रमाण-पत्र नहीं बन रहा है, जिस कारण परिवार पहचान-पत्र से उसका नाम नहीं कट पाया है। राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री ने बावल नगर पालिका के सचिव अनिल कुमार को डिले फाइल चलवा कर डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के निर्देश दिए। 


गांव रामपुरा में बस्ती के कुछ निवासियों ने शिकायत रखी कि सीवरेज लाइन नहीं होने के कारण दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। राजस्व मंत्री ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अनुमति से इस क्षेत्र में दो सीवरेज चैंबर व लाइन डलवाने के निर्देश दिए।   


इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश, रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार, कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव, नगराधीश जितेंद्र कुमार, भूमि अधिग्रहण अधिकारी अनुपमा, डीएसपी डा. रविंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान सहित विभागीय अधिकारी व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य  मौजूद रहे। 



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें