रेवाड़ी के राज इंटरनेशनल स्कूल में यंग इंटरप्रेन्योर फ़ूड, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन। राजियांश के विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा दी।
रेवाड़ी के राज इंटरनेशनल स्कूल में आज शनिवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के अकादमिक नतीजों की जानकारी अभिभावकों को दी गई। इस दौरान स्कूल के एंटरप्रेन्योर के बच्चों ने पीटीएम को और अधिक रोचक बनाने के लिए आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी और खाद्य स्टॉल लगाए, जिनमें उन्होंने अपने हाथों से बनाए गए खाद्य पदार्थ बेचे। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया। स्कूल निदेशक नवीन सैनी ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है और उन्हें कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है। इसके अलावा, स्कूल में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए मेगा आई हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम भी रखा गया, जिसमें डॉक्टर प्रतीक्षा शर्मा ने आँखों की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंखों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए, सी और ई युक्त भोजन खाएं, जैसे कि गाजर, पालक, और ब्रोकली आदि। आंखों की एक्सरसाइज करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और दृष्टि में सुधार होता है। इस दौरान स्कूल चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद दिया कि वे अपना क़ीमती समय निकाल कर बच्चों और अभिभावकों को जानकारी देने के उपस्थित हुए। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद रहें।
छात्रों तथा उनके अभिभावकों आदि ने कहा कि वैसे तो स्कूल बहुत है लेकिन राज इंटरनेशनल स्कूल ऐसा स्कूल है जिसमें शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों को आत्म निर्भर बनाने पर बल दिया जाता है। स्कूल का चुनाव करना किसी भी अभिभावक के लिए सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक है। राज इंटरनेशनल स्कूल, क्षेत्र में अच्छे स्कूलों की तलाश कर रहे परिवारों द्वारा सबसे अधिक खोजे जाने वाले संस्थानों में से एक है। समय समय पर आयोजित कार्यक्रम स्कूल का स्पष्ट और अद्यतन अवलोकन प्रदान करता है जिससे आपको सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद मिलेगी। रेवाड़ी स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल, शैक्षणिक उत्कृष्टता, बाल-केंद्रित शिक्षा और सुरक्षित एवं पोषणपूर्ण वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध है। स्कूल प्रारंभिक शिक्षा/सीबीएसई पाठ्यक्रम का अनुसरण करता है और प्रत्येक छात्र के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करता है। माता-पिता इस स्कूल को इसके उच्च शिक्षण मानकों, आधुनिक बुनियादी ढांचे और शिक्षा, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और मूल्यों पर संतुलित जोर देने के कारण चुनते हैं।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें