Rewari News :: केंद्रीय ट्रेड यूनियन की कॉल पर सर्व कर्मचारी संघ की ओर से कल एक दिन की सांकेतिक राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी :: धनराज

केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के आह्नान पर सर्व कर्मचारी संघ जिला रेवाड़ी में एक दिन कि सांकेतिक हड़ताल कि जाएगी सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान धनराज ने बताया कि जिला रेवाड़ी में सर्व कर्मचारी संघ एवं CITU के संयुक्त मंच के द्वारा पूरे जिले में ब्लॉक वाईज कर्मचारियों कि सभा कि गई और इसके साथ साथ कर्मचारीयों एवं संयुक्त मंच ने 4 व 5 फरवरी को पूरे जिले में मजबूत अभियान भी चलाया सर्व कर्मचारी संघ रेवाड़ी जिले कि संयुक्त टिम बनाकर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल कि तैयारी कि गई और प्रत्येक विभाग के कर्मचारियो को सम्बोधित भी किया और कार्यालय में जाकर कर्मचारियों को टेबल टू टेबल सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा जो हैंड बिल बनाए गए थे वो भी कर्मचारियों को वितरित किए गए और कर्मचारियों ने भी पूर्ण आश्वासन दिया कि वो राष्ट्र व्यापी हड़ताल में भाग लेंगे और सभी कर्मचारी 12 फरवरी को ठीक सुबह 11 बजे नेहरु पार्क रेवाड़ी में एकत्रित होंगे और इसके उपरांत 4:00 बजे प्रदर्शन करते हुए सरकार कि नीतियों के खिलाफ उपायुक्त के पास जाएंगे। 


धनराज ने बताया कि हड़ताल में मुख्य मुद्दे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना जो माननीय कोर्ट के द्वारा आदेश पारित हो चुका है दिसंबर 2025 में एवं NPS ,UPS योजना खत्म कर पुरानी पैंशन बहाल करना, उन सभी कर्मचारियों को जो रिस्क भरा कार्य कर रहे है जैसे सिवर मैन नगर पालिका, वन विभाग के फिल्ड के कर्मचारी, बिजली विभाग आदी एवं इन सभी कर्मचारियों को 5000 रु रिस्क अनाऊंस देना एवं उसपर महंगाई के अनुसार DA भत्ता भी देना, सरकारी विभागो का निजिकरण बंद करना, बढ़ती महंगाई अनुसार DA, संशोधित बिल 2025 निरस्त करना, रोड सेफ्टी बिल निरस्त करना, बढ़ती हुई जनसंख्या के अनुसार सरकारी विभागों में भर्ती करके उनका विस्तार करना, HKRN योजना को खत्म कर उन सभी कर्मचारियों को पक्का करना, शिक्षा चिकित्सा यातायात आदी सुविधा मुहैया कराना, रिटायर्ड कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित न रखना, प्रदेश भर में लगे विभागों के पार्ट टाइम कर्मचारियों को पक्का करना, अनुकम्पा के आधार पर नौकरी में लगी शर्तो को हटाना, महंगाई भत्ता 50 % उपरांत होने के बाद सभी कर्मचारियों को भत्तो में बढ़ोतरी करना, कैशलैश चिकित्सा सुविधा देना, सफाई कर्मचारियों सहित अन्य पदो पर नियमित भर्ती करना, क्लेरिकल कर्मचारियों का वेतन मान 34000 करना आदी इन सभी मागों को लेकर कर्मचारी हड़ताल करेगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें