रेवाड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के दिल्ली आवास पहुँच उन्हें उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
डॉ. वंदना पोपली ने 'दक्षिण हरियाणा के शेर' कहे जाने वाले राव को पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने राव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें विकास का पर्याय बताया। वहीं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री आरती राव को भी शुभकामनाएं दी।
पोपली ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि दक्षिण हरियाणा की जनता की आवाज और उनकी अस्मिता के प्रतीक हैं। उन्होंने अपनी दूरदर्शी राजनीति से अहिरवाल क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। आज रेवाड़ी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में जो ढांचागत सुधार और औद्योगिक क्रांति दिख रही है, वह राव की कड़ी मेहनत और विजन का परिणाम है। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने और उन्हें बधाई देने दिल्ली पहुँचे। राव ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनके साथ समय बिताया, जो उनके जमीन से जुड़े होने का प्रमाण है।
पोपली ने बताया कि राव का राजनीतिक सफर अभेद व जन हितैषी रहा है। 11 फरवरी को जन्मे राव इंद्रजीत सिंह का राजनीति में केवल राज्य नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर कद बहुत ऊँचा है। वे दिग्गज नेता स्व राव बीरेंद्र सिंह के पुत्र हैं और अपनी विरासत को उन्होंने बेहद गरिमा के साथ आगे बढ़ाया है। वे लगातार दो दशकों से लोकसभा के सदस्य रहे हैं। उन्होंने रक्षा, सांख्यिकी और योजना जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभालते हुए राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। राव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए एक उत्सव की तरह होता है, जो जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।
डॉ. पोपली ने कहा कि राव का आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही हमें क्षेत्र की जनता की सेवा करने की शक्ति देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राव के नेतृत्व में दक्षिण हरियाणा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव, जिला महामंत्री पं हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, उपाध्यक्ष सुमन चौहान, धीरज यादव, प्रवीण शर्मा, सचिव दिनेश टिट, मिडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, कार्यालय प्रभारी सत्यपाल धुपिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी, अमृत कला टिकनिया, नेहा शर्मा, योगेश शर्मा (जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ), डॉ सौरभ यादव (कार्यकारी अध्यक्ष युवा मोर्चा), विनीता पिप्पल (कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा) नीतू चौधरी सीडब्ल्यूसी मेम्बर, एडवोकेट मुकेश रँगा, अजय रँगा, नरेंद्र पिप्पल, एडवोकेट मयंक सैनी, सतीश प्रजापत, प्रमोद आज़ाद, संजय बड़गुर्जर, विनोद, ईश्वर सैनी, मनीष आदि मौजूद रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें