Rewari News :: नगरपालिका कर्मचारी संघ ने कल होने वाली सर्व कर्मचारी संघ की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से दूरी बनाई

केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर कल 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से रणनीति तैयार की गई है। अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों द्वारा देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए यूनियनों द्वारा कल नेहरू पार्क में एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं इन सबके बीच नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने इस हड़ताल से दूरी बनाई है। रेवाड़ी नगर परिषद के अंतर्गत यूनियन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ कल की हड़ताल में शामिल नहीं होंगे और ना ही हड़ताल का समर्थन करेंगे। प्रधान पूर्ण चंद पिहाल ने प्रैस को जारी बयान में कहा है कि संघ की ओर से इस संबंध में आज एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया है। ज्ञापन में सफाई कर्मचारी संघ की ओर से कहा गया है कि उनकी ओर से कल कोई हड़ताल नहीं की जाएगी। प्रत्येक दिन की भांति वे कल भी ड्यूटी पर रहेंगे। कर्मचारी संघ की ओर से ड्यूटी के दौरान सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान पूर्णचंद पिहाल, यूनियन सलाहकार त्रिलोक, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, यूनियन सदस्य संजय तथा पूरण आदि मौजूद रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें