Pathargama News: ग्राम समाचार के पहल पर ठीक हुआ चापाकल



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- ग्राम समाचार के पहल पर चौकस हुआ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग। ग्रामीणों की समस्याओं के बाबत पूछे जाने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विभाग के कार्यपालक अभियंता ने मिस्त्री को भेज कर लौगांय पंचायत के बंदनवार तथा लखन पहाड़ी के बारकोड के खराब पड़े चंपा कल की मरम्मत कराई। मालूम हो कि लखन पहाड़ी पंचायत अंतर्गत बारकोप गांव में पिछले 1 माह से सरकारी चापाकल खराब पड़ा हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों के बीच पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया जाता है। कि चापाकल के पाइप में लीकेज होने के कारण चापाकल पानी नहीं दे रहा है। बारकोप ग्रामीण कट्टी पंडित, अर्जुन पंडित,मिथुन पंडित तथा बंदनवार के राजेश मिश्रा, अनंत मिश्रा, बॉबी मिश्रा, पिंटू मिश्रा, गोपाल दुबे आदि ने बताया कि गर्मी अवसर पर सवार होने लगा है को देखते हुए लोग हलकान हो रहे थे। क्योंकि चापाकल के खराब रहने के कारण आसपास के लगभग कई घरो के  ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। गांव के खराब पड़े चापाकल का पानी पीने योग्य होने की वजह से ग्रामीण इस चापाकल से पानी लिया करते थे। लेकिन चापाकल के खराब होने की वजह से से ग्रामीण प्रतिदिन गांव के आगे के चापाकल से डब्बा में पानी ढोकर अपने घरों तक लाने को मजबूर है। चापाकल खराब होने की वजह से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है। घरेलू दैनिक कार्य के अलावा स्नान आदि में भी महिलाओं को समस्या झेलनी पड़ती है। बताया गया कि संबंधित विभाग को चापाकल में आई खराबी से अवगत कराया जा चुका था लेकिन अब तक किसी ने सुधी लेना उचित नहीं समझा था। ग्रामीणों ने पेयजल स्वच्छता विभाग से यथाशीघ्र खराब चापाकल मरम्मत कराए जाने की मांग की थी ताकि उन्हें पानी की समस्या से निजात मिल सके।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें