अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने अग्रवाल वैश्य समाज के प्रति रुचि को देखते हुए मनीष गोयल को रेवाड़ी विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मनीष गोयल ने अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुशीला सर्राफ, जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल का आभार जताया है। उन्होंने वैश्य समाज को आगे बढाने, वैश्य समाज की एकजुटता के लिए कार्य करने, वैश्य समाज के लोगों को संगठित करने और अग्रवाल वैश्य समाज से लोगों को जोड़ने का आश्वासन दिया है। नवीन सिंघल ने बताया कि 7 मार्च को अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक वृंदावन में होगी, जिसमें द्विवार्षिक प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के चुनाव संपन्न होंगे। इसके साथ ब्रज रसामृत/होली महोत्सव तथा वृंदावन के दार्शनिक स्थलों के दर्शन लाभ का कार्यक्रम है। उन्होंने सभी सदस्यों से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
मनीष गोयल की नियुक्ति पर एडवोकेट नीतेश अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, एडवोकेट रेखा अग्रवाल, सपना कुमारी अग्रवाल, एडवोकेट आशा मंगला, यशोदा बंसल, गरिमा मित्तल, शशि बंसल, ज्योति गोयल, पूजा गुप्ता, मीनाक्षी गोयल, मनु मंगला, सरला अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, मंजु अग्रवाल, सीमा खण्डेलवाल, प्रिया गोयल, निर्मला अग्रवाल, रजनी जैन, प्रियंका मित्तल, रूही गोयल, आभा रूंगटा, नीतू अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, उषा रस्तोगी, रजनी गुप्ता, प्रवीण बंसल, सी.ऐ. केसरी नंदन अग्रवाल, आशीष मित्तल, दिनेश मोदी, राजकुमार ऐरन, हिमांशु सिंघल, अनिल रस्तोगी, अमित कुमार मित्तल, मनोज मित्तल, एडवोकेट अनिल गुप्ता, सुनील गोयल, ललित भूषण गुप्ता, संजय सिंघल, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज गोयल गुड़यानिया, शुभम अग्रवाल, आयुष गुप्ता, अशोक गोयल, विनय बंसल, मोहित सिंघल आदि ने उन्हें बधाई दी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें