Pathargama News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान ने निकाली शोभायात्रा



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से शोभा यात्रा एवं भगवान शिव की झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा में दर्जनों श्रद्धालुओ ने भाग लिया। शोभा यात्रा को बाबूपुर से पथरगामा के कलाली मोड़ और पथरगामा बजार तक घुमाया गया। जिसमें भगवान शिव सहित शिवलिंग आदि को प्रतिकृतियां बनाया गया था। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थान पर रख कर लोगों को परम पिता परमेश्वर शिव के स्वरूप और उनके दिव्या संदेश से परिचित कराया गया। शोभा यात्रा बाबूपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान से पथरगामा मैन चौक होते हुए निकाली गई। आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से शांति पवित्र नशा मुक्ति और सकारात्मक जीवन शैली का संदेश दिया गया। शोभा यात्रा के दौरान वातावरण शिव में भक्तों भजनों और अत्यधिक तारों से गूंजता रहा प्रजापति ब्रह्माकुमारी केंद्र की प्रभारी बीके पूनम बहन ने शिव जयंती के महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाशिवरात्रि आत्म जागरण का पर्व है। उन्होंने बताया कि शिव बाबा निरंकार छोटी बिंदु स्वरूप परम पिता परमेश्वर है जो मानव आत्माओं को ज्ञान और राज योग के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाने की राह दिखाते हैं। उनके स्मरण से मन को शांति और शक्तियां प्राप्त होती है।

उन्होंने केंद्र की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्माकुमारी केंद्र पर नियमित रूप से राजयोग ध्यान, आध्यात्मिक ज्ञान, सत्र, नैतिक शिक्षा और व्यक्तिगत विकास कार्य संचालित किए जाते हैं। जिसे समाज के सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है। शोभा यात्रा के समापन पर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ बाबूपुर और पथरगामा बजार केंद्र में शिव ध्वजारोहण किया गया। साथ ही सामूहिक ध्यान और प्रार्थना की गई। आयोजको ने अधिक से अधिक लोगों से केंद्र की गतिविधियों से जुड़कर आध्यात्मिक लाभ लेने का आह्वान किया। वहीं इन्होंने बताया कि आश्रम से जोड़ने और मानसिक शांति की अनुभूति होती है। और व्यक्ति को ईश्वर का सच्चा परिचय प्राप्त होता है मौके पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी के सभी सदस्य मौजूद थे।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें