Pathargama News: डीसी और एसपी ने बारकोप के ऐतिहासिक खंडहरों का निरीक्षण किया



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा डीसी अंजली यादव एवं डीडीसी दीपक दुबे और एसपी मुकेश कुमार ने पथरगामा स्थित एस.बी.एस.एस.पी.एस डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत अधिकारियों ने बारकोप स्थित खेतोरी एवं नट राजा के प्राचीन खंडहरों का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान खेतोरी राजा के वंशज से राजपरिवार के इतिहास एवं पूर्वजों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

अधिकारियों ने रानी के स्नान करने वाले प्राचीन कुएं का भी अवलोकन किया और ऐतिहासिक धरोहरों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। पुराने खंडहरों की भव्यता एवं ऐतिहासिक महत्व को देखकर सभी अधिकारी आश्चर्यचकित रह गए। डीसी अंजली यादव ने कहा कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में प्रशासन गंभीर है तथा संभावनाओं का आकलन कर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मौके पर कृषि निदेशक झारखंड सरकार भोर सिंह यादव, एसपी मुकेश कुमार, डीडीसी दीपक दुबे, बीडीओ सह सीओ नितेश कुमार गौतम, पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, डिग्री कॉलेज प्राचार्य उमेश पंडित, पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह, अमीन ध्रुव ज्योति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें