Pathargama News: 19 फरवरी को विधानसभा के समक्ष होगा अधिकार महासभा एवं विराट प्रदर्शन- बबीता कुमारी आनंद

 


ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक महागामा एवं बसंतराय में जिला अध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के लिए भोजन बनाने वाली कार्यरत रसोईया एवं संयोजिका की अपनी लंबित मांगों को लेकर लगभग 20 वर्षों से आन्दोलन कर रही है, लेकिन झारखंड सरकार द्वारा समझौता वार्ता के अनुरूप अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी, जिससे झारखंड की रसोईया एवं संयोजिका काफी आक्रोशित है। 12 फरवरी 2026 को, परियोजना निदेशक, राज्य मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण झारखंड द्वारा पत्र निर्गत कर विचार विमर्श हेतु संघ की बुलाई गई बैठक में वार्ता संतोषजनक नहीं रहा।

बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय के आलोक में अब 18 फरवरी 2026 से ही विधानसभा बजट सत्र के साथ ही रसोईया संयोजिका द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी और 19 फरवरी को विधानसभा के समक्ष अधिकार महासभा के साथ विराट प्रदर्शन किया किया जायेगा, जिससे बच्चों का मध्यान्ह भोजन प्रभावित होगा। इस आशय की सूचना माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार, विधानसभा अध्यक्ष,मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, राज्य परियोजना निदेशक, मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण रांची ,उपायुक्त गोड्डा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक गोड्डा दी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि हमारी रसोईया संयोजिका बहनों की प्रमुख मांगे रही है कि रसोईया संयोजिका का स्थाईकरण करने के साथ साथ न्यूनतम वेतन लागू करना, संयोजिका और अध्यक्ष को भी मानदेय से जोड़ना, 10 लाख का जीवन बीमा व दुर्घटना बीमा सुनिश्चित करना, हटाई गई रसोईया एवं संयोजिका को अविलंब पुनर्वहाल करना, वर्ष में दो साड़ी एवं एप्रोन की व्यवस्था करना, 60 वर्ष की आयु में शिथिलता बरतना अथवा 60 बर्ष पूरा होने पर हटाई गई रसोईया संयोजिका के स्थान पर उसी के परिवार की महिला सदस्यों की बहाली करना आदि। 

आज की बैठक, महगामा से प्रतिमा दास, अनीता सोरेन, हेमंती देवी, सीता देवी ,लकछिया देवी ,मंन्ती देवी, कौशल्या देवी, मनीषा सोरेन ,फुल मुरमु, जिया देवी, सुलेखा देवी, सुशीला सोरेन,होन विटी किस्कू,प्रमोदीन टुडू, सलोनी हेंब्रम, सरिता देवी, शहजादी, उषा देवी, द्रौपदी देवी,जहीर खातून, रसीला खातून, रूबी खातून हसीना खातून ,बीवी नूर जहां, टुनिया, झुमकी देवी, दुलारी मरांडी, रेणु देवी, रिंकी देवी ,बीबी हलीमा, मक्कू मुरमु, सुरती देवी, नसारू खातून, बबली देवी, सकीना देवी, सुशीला सोरेन, आदि रसोईया संयोजिका ने एकजुटता का परिचय देते हुए हड़ताल पर जाने का आह्वान किया। बसंतराय से रेखा देवी, कविता देवी, वशीरण खातून, बेचनी खातून, हसीना खातून, हलीमान खातून,अवतारी, फूलन देवी, आशा देवी ,रिंकू देवी, नसीमा, प्रेमलता देवी, फरजाना खातून, हुस्न आरा, मेंदो, गुलशन आरा, बीवी जहानआरा, उर्शिला हेंब्रम, निशा देवी, रीता देवी, निसा, बैंगनी देवी ,हेमंती देवी, गौरव देवी, सावित्री देवी, ननकी देवी, अख्तरी, हुस्न आरा आदि ने संघ के आह्वान पर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। 

बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि रांची विधानसभा के समक्ष विराट प्रदर्शन के लिए 18 फरवरी को ही गोड्डा रेलवे स्टेशन से शाम 3 बजे रसोईया रांची के लिए रवाना होगी।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

     

       

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें