ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा के बाबाजी पहाड़ पर अवस्थित चिहारी पीठ को सजाने और संवारने तथा धार्मिक- सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन हेतु "चिहारी पीठ संविधान सह चैती दुर्गा पूजा समारोह समिति" का गठन किया गया जिसका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।
क्षेत्र के ग्रामीण तथा युवा वर्ग ने बीते रात चिहारी पीठ के दुर्गा मंदिर में निर्णय लिया गया कि चिहारी पीठ को विशेष संरक्षण, संवर्धन और संरक्षण की जरूरत है। समिति का गठन पांच वर्षों के लिए किया गया।
सर्वसम्मति से इन्द्रजीत तिवारी को समिति का संरक्षक निर्वाचित किया गया जबकि बलराम कुमार को अपर संरक्षक बनाया गया।
सर्वसम्मति से संतोष कुमार महतो अध्यक्ष, सिकन्दर प्रसाद यादव उपाध्यक्ष, बिकास कुमार यादव महासचिव और श्याम लाल यादव सचिव बनाये गये। सत्य प्रकाश कोषाध्यक्ष तथा अरबिंद यादव उप कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। आनंद बिहारी को उपसचिव बनाया गया।
चिहारी पीठ में दुर्गा मंदिर का भव्य और दिव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया गया। इस वर्ष चैती दुर्गा पूजा समारोह का विशिष्ट आयोजन करने तथा मनोरंजन एवं सांस्कृतिक आयोजन पर ध्यान केंद्रित करने का प्रस्ताव पारित हुआ। समिति में कार्य समिति के इक्कीस सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें