ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- वर्षों पूर्व स्थापित परंपरानुसार लोक मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन मासान्त तिथि 28 फरवरी दिन शनिवार को संध्या 6 बजे से स्थानीय नेताजी नगर स्थित "मदन निवास" में होगा। उक्त आशय कि जानकारी देते हुए मंच सचिव सर्वजीत झा "अंतेवासी" ने बताया कि उक्त आयोजन के तहत पारंपरिक व आधुनिक होली गीत गायन एवं हास्य काव्य पाठ के अलावा परंपरानुसार "मूर्खाधिराज" एवं "महा मूर्खाधिराज" का सर्वसम्मत चयन कर अगले एक साल के लिए उनकी ताजपोशी के साथ उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई जाएगी।
Godda News: लोकमंच का होली मिलन 28 को

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें