रेवाड़ी के सतीश पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सीए मोहित जैन ने विशिष्ट अतिथि जबकि प्रशांत भारद्वाज ने समापन अवसर पर पहुंचकर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।
रेवाड़ी में दिल्ली रोड़ स्थित पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के अंतर्गत सबसे पुरानी संस्था सतीश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक खेल उत्सव 2025-26 का आयोजन किया गया। विद्यालय के खेल मैदान में एनुअल स्पोर्ट्स मीट धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मण यादव ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जैन पब्लिक स्कूल के प्रधान सीए मोहित जैन उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम के वक्त मुख्य अतिथि भाजपा नेता समाजसेवी प्रशांत भारद्वाज रहे। वहीं एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक लक्ष्मण यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं विद्यालय का ध्वजारोहण कर किया। ततपश्चात उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। लक्ष्मण यादव ने कहा कि बदलते समय मे शिक्षा के साथ साथ खेलों का भी विशेष महत्व बन गया। आज सरकार भी खिलाड़ियों को करोड़ो रूपये की धन राशि देकर प्रोत्साहित करने में लगी है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने स्कूल में शिक्षा की बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए स्कूल के विकास के लिए दो लाख रुपए राशि देने की घोषणा भी की।
चेयरमैन अनिल रस्तोगी ने विधायक सहित सभी का स्वागत करते हुए बच्चों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। जबकि प्राचार्या संगीता यादव सभी का आभार जताया। खेल महोत्सव का समापन समाजसेवी प्रशांत भरद्वाज द्वारा किया गया। उन्होंने स्कूल परिवार के कार्यो से प्रभावित होकर स्कूल को 51 हज़ार रुपए की राशि भी भेंट की तथा खेल ध्वजा उतारकर खेल उत्सव समाप्ति की घोषणा भी की गई। प्रशांत भारद्वाज ने बच्चों से खेल को खेल भावना से खेलते हुए हार से सबक लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक अजय यादव, केएलपी कॉलेज के उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, पूर्व प्रधान अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी, आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ दलबीर सिंह, सतीश बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ चिराग नागपाल, जैन बाल व जैन कन्या वरिष्ठ विद्यालय के प्रबन्धक विनय जैन, विश्वकर्मा स्कूल के प्रबंधक धीरज जांगड़ा, गौरव यादव, राकेश गर्ग, सुनील ग्रोवर, कमल कांत आदि मौजूद रहे।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें