Pathargama News: झारखंड सरकार के मंत्री ने किए कई योजनाओं का शिलान्यास



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- मंगलवार को प्रखंड के बारकोप में 52.93 लाख की लागत से बनाया जा रहा सरकारी पोखर जीर्णोद्धार कार्य का श्रम मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस जनहितकारी योजना के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार और किसान हितों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

विकास, विश्वास और समृद्ध झारखंड की दिशा में यह एक और सशक्त कदम है। वहीं पथरगामा प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 43.58 लाख की लागत से प्रखंड लोक स्वास्थ्य इकाई भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित जनसमुदाय की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कहा कि यह भवन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा उधर पथरगामा प्रखंड अंतर्गत परसपानी ग्राम में सापिन नदी पर प्रस्तावित चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसकी लागत राशि 48.46 लाख है।

श्रम मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव ने कहा कि यह चेकडैम क्षेत्र में जल संरक्षण को सशक्त करेगा। किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएगा और ग्राम के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण व दूरदर्शी कदम साबित होगा। जनता के सहयोग से क्षेत्र के विकास हेतु हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर राजद नेता धनंजय यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डाॅ मोहन पासवान, चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ शालिनी चौघरी, जिला परिषद सदस्य (पुर्वी)  अमित भगत, शेखर भगत, दीप नारायण साह, विपिन यादव के अलावे कई गणमान्य ग्रामीण एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें