बीएमजी के अंतरिक्ष टावर समिति के नई प्रबंधन कार्यकारिणी 2026-29 के लिए रविवार को शांतिपूर्ण व्यवस्था में सम्पन्न हुए चुनाव में घड़ी के चुनाव चिन्ह में प्रधान पद पर सुधा यादव की एक मत से जीत हुई। जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी सतवीर सिंह यादव ने बताया नई प्रबंधन कार्यकारिणी के लिए चुनाव रविवार प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक मतदान किया गया।अंतरिक्ष टावर के 287मतदाता में से 228 मतदाताओं ने मतदान किया।मतदान के उपरांत मतों की गिनती कर देर रात परिणाम घोषित किए गए।उन्होंने बताया प्रबंधन कार्यकारिणी के मतदान में प्रधान पद के लिए सुधा यादव हाथ की घड़ी 114मत, नीरज बाला उगता सूरज113मत व 1मत कैंसिल रहा।
उपप्रधान लाली देवी उगता सूरज120- सरिता कुमारी हाथ की घड़ी103 व 5वोट कैंसिल महासचिव किशोर कुमार उगता सूरज 124-सरोज हाथ की घड़ी101व 3 वोट कैंसिल, सहसचिव पद सुरेंद्र सिंह हाथ की घड़ी 118मत -पल्लवी रानी उगता सूरज105मत व 5मत कैंसिल खजांची पद विजय प्रकाश पांडे हाथ की घड़ी 120मत रंजना उगता सूरज105मत- 3मत कैंसिल इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में रजनी हाथ की घड़ी117 प्रमिला हाथ घड़ी115 ,सुमन हाथघड़ी 115 ,पूनम उगता सूरज111, रेणु हाथ घड़ी 109 ,केला देवी हाथ घड़ी 108 मत लेकर विजयी रही।इनके अलावा रुचित्रा उगता सूरज 107, भरपाई हाथ घड़ी 107, सीमा यादव उगता सूरज106, ऋषिप्रकाश गुप्ता सूरज106, संजीव कुमार उगता सूरज106, सन्नी उगता सूरज 102के चुनाव चिन्ह को मत मिले।
उन्होंने बताया कि चुनाव को सम्पन्न करवाने में दिनेश वशिष्ठ, महेश वशिष्ठ, रमेश वशिष्ठ, उमेश भारद्वाज, सतपाल शर्मा, सूबेदार सतबीर प्रकाश, राजेश वत्स, नवीन यादव, दीपक शर्मा व रामकुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा।उन्होंने सभी उम्मीदवारों का चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें