Pathargama News: रंगदारी मांगने का मामला दर्ज



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सोनारचक पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र बाबुपुर की सेविका एवं बीएलओ बबीता कुमारी ने पथरगामा थाना में आवेदन देकर रंजीत मंडल और शशि भगत पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के आधर पर कांड संख्या 16/26 दर्ज किया गया है। पीड़िता के आवेदन के अनुसर घटाना 7 जनवरी 26 की है। मैं अंगन बाड़ी केंद्र में थी। इसी दौरान रंजीत मंडल शराब के नशे में केंद्र पर हंगामा करने लगा। अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। जबकि इनके बच्चे का पोषण ट्रेकर एप पर ऑनलाइन नाम दर्ज नहीं है। क्योंकि इनके द्वारा आवश्यक कागजात नहीं दिया गया है। जो बच्चे केंद्र पर आते है उन्हें डरा धमका कर भगा दिया जाता है। जो कि सरकारी काम में  बाधा डालने का कार्य करते है। यह सब कार्य शशि भगत द्वारा करवाया जा रहा है। इनके द्वारा नाबालिग लडके को मोबाइल से झूठा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया चलाने के नाम अपने आप को पत्रकार बताते हुए 10 हज़ार रुपए का रंगदारी मंगाते है। जब इनका विरोध किया तो इन्होंने मेरे विरुद्ध साजिश के तहत झूठा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिससे मानहानि हुई है। इनके द्वारा इस तरह की घटना से से आशंकित हू्ं। मालूम हो कि पथरगामा के पूर्व अंचलाधिकारी के द्वारा पथरगामा थाना में शशि भगत पर सरकारी काम में बाधा डालने और रंगदारी की मांग करने का मामला दर्ज कराया जा चुका है।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें