राहुल गांधी के अमर्यादित बयान के खिलाफ भाजपा रेवाड़ी की ओर से प्रदर्शन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला फूंककर रोष जताया गया।
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के विरुद्ध कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी और कांग्रेस की 'नफरत की राजनीति' के विरोध में भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और सिख समुदाय ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और अपना कड़ा रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने बेहद कड़े शब्दों में राहुल गांधी के आचरण की निंदा की। उन्होंने कहा कि "राहुल गांधी ने जिस प्रकार से हमारे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जी के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है, वह उनकी कुंठित मानसिकता का परिचायक है। राहुल गांधी विदेश में जाकर देश का अपमान करते हैं और स्वदेश लौटकर देश के वीर सपूतों और पिछड़ों के हक की आवाज उठाने वाले नेताओं को निशाना बनाते हैं। लोकतंत्र में असहमति स्वीकार्य है, लेकिन निजी हमले कांग्रेस के पतन की निशानी हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेताओं के सम्मान की रक्षा करना जानता है
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया ने अपने संबोधन में राहुल गांधी की राजनीति पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि "राहुल गांधी खुद को 'मोहब्बत की दुकान' चलाने वाला कहते हैं, लेकिन वास्तव में वह 'नफरत का मेगा मॉल' खोलकर बैठे हैं। रवनीत सिंह बिट्टू जी जैसे जुझारू नेता, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में अपने परिवार का बलिदान दिया, उनके खिलाफ ऐसी ओछी टिप्पणी करना समूचे राष्ट्र और सिखों के गौरव का अपमान है। राहुल गांधी को शायद यह आभास नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज का भारत ऐसी विभाजनकारी ताकतों को बर्दाश्त नहीं करेगा। "विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद , राहुल गांधी माफी मांगो", "कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद" और "नरेंद्र मोदी जिंदाबाद" के नारों से आसमान गुंजा दिया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस नेता जानबूझकर देश का माहौल खराब करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जिला पार्षद और भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से रवनीत सिंह बिट्टू और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन में गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है, जिसे राहुल गांधी बार-बार तोड़ रहे हैं। वक्ताओं ने बिट्टू जी के पारिवारिक बलिदान और उनकी देशभक्ति का उल्लेख करते हुए उन्हें निशाना बनाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भाजपा ने इसे कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति बताया, जिसका उद्देश्य देश में अस्थिरता फैलाना है।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें