Rewari News :: रेवाड़ी में महिला शक्ति का बजट संकल्प — ‘केंद्रीय बजट 2026-27’ पर उमड़ा जनविश्वास, मोदी सरकार की नीतियों को महिलाओं का समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत 'केंद्रीय बजट 2026-27' के जन-कल्याणकारी प्रावधानों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से रेवाड़ी जिले के गांव खिजूरी में एक 'महिला सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने अत्यंत उत्साह और गौरव के साथ हिस्सा लिया।


सम्मेलन की मुख्य वक्ता के रूप में बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रखर वक्ता डॉ. वंदना पोपली ने शिरकत की। उनके साथ मंच पर बजट टोली की जिला सहसंयोजक नेहा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनिता पीपल एवं महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृपा जैमिनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वंदना पोपली ने बजट के तकनीकी पहलुओं को सरल भाषा में महिलाओं के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का जेंडर बजट रिकॉर्ड 5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुँच गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी की 'महिला नेतृत्व वाले विकास' की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


डॉ. पोपली ने विशेष रूप से बजट में घोषित 'शी-मार्ट' योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि "अब हमारी गांव की बहनें केवल कर्ज लेने वाली नहीं, बल्कि व्यापार की मालकिन बनेंगी। 'शी-मार्ट' के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को एक बड़ा ब्रांड और सीधा बाजार मिलेगा।"

सम्मेलन के दौरान डॉ. वंदना पोपली ने बजट की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा "यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सपनों को पंख देने वाला दस्तावेज़ है। प्रधानमंत्री मोदी ने 'लखपति दीदी' योजना की सफलता को अगले स्तर पर ले जाते हुए 'एंटरप्राइज ओनरशिप' की जो बात कही है, वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदल कर रख देगी।"उन्होंने आगे कहा "निर्मला द्वारा हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। अब दूर-दराज के गांवों की बेटियों को उच्च शिक्षा और विज्ञान व तकनीक की पढ़ाई के लिए रहने की चिंता नहीं करनी होगी। यह बजट महिलाओं को 'सुरक्षा, सुविधा और स्वावलंबन' की त्रिवेणी प्रदान करता है।



कार्यक्रम में उपस्थित बजट टोली की जिला सह संयोजक नेहा शर्मा ने भी विचार रखे। उन्होंने बताया कि कैसे मुद्रा योजना और लखपति दीदी पहल ने रेवाड़ी की हजारों महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाई है। सम्मेलन में महिलाओं को बजट की उन प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई जो सीधे तौर पर ग्रामीण विकास, हस्तशिल्प और कृषि से जुड़ी महिलाओं को लाभान्वित करेंगी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें