Godda News: सरला जी दूरदर्शन की अत्यंत लोकप्रिय चेहरा थी- सुरजीत



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- दूरदर्शन की 80 और 90 के दशक की लोकप्रिय समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी के निधन पर रेनबो म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बुधवार शाम एक शोक-सह-श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सरला जी के जीवन सफर पर प्रकाश डालते हुए जिला कला - संस्कृति संयोजक एवं रेनबो के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत झा ने कहा कि अपने सौम्य आवाज, दमदार प्रस्तुति एवं सटीक उच्चारण की वजह से सरला जी दूरदर्शन की बेहद लोकप्रिय चेहरा थीं। संजीव झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि 1976 में दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सरला जी टेलीविजन पर लाइव समाचार पढ़ने वाली शुरुआती एंकर्स में से एक थीं। स्थानीय शांति नगर स्थित खबर संगम भवन में आयोजित उक्त सभा में शामिल संजीव झा, अखिल कुमार झा, अमरेंद्र सिंह, विष्णु कुमार, दयाशंकर एवं अमित ठाकुर ने 71 वर्षीया सरला जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें