मधुमेह के क्षेत्र में रिसर्च करने वाली एशिया की सबसे बड़ी व प्रतिष्ठित संस्था रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी आफ़ डायबिटीज़ इन इंडिया द्वारा हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पवन कुमार गोयल को हरियाणा इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। यह सम्मान चिकित्सा पेशे के प्रति उनके समर्पण, प्रतिबद्धता तथा हरियाणा के चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और लोकप्रियता का प्रतीक है।
डॉ. पवन गोयल एसोशिएसन आफ़ फिजिशियन आफ़ इंडिया के हरियाणा प्रांत के अध्यक्ष हैं। उनका इस पद पर चयन रेवाड़ी के लिए गौरव की बात है। रेवाड़ी के अलावा हरियाणा के चिकित्सकों ने उन्हें बधाई संदेश भेज ख़ुशी ज़ाहिर की है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें