ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- बोआरीजोर के राजाभीठा में स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी उर्फ जबरा पहाड़िया की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की धमकी मिलने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। आरोप है कि भदरिया निवासी अभिमन्यु पंडित ने प्रतिमा को नुकसान पहुँचाने की धमकी दी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और आदिवासी समाज में गहरी नाराजगी है। तिलका मांझी अंग्रेज़ी हुकूमत के ख़िलाफ़ संघर्ष करने वाले पहले आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उनकी प्रतिमा न केवल ऐतिहासिक धरोहर है बल्कि आदिवासी समाज की अस्मिता, सम्मान और संघर्ष का प्रतीक भी मानी जाती है। ऐसे में प्रतिमा को क्षति पहुँचाने की धमकी को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। धमकी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इसका विरोध किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी भी सूरत में महापुरुषों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रतिमा की सुरक्षा बढ़ाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और धमकी देने वाले व्यक्ति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया जाएगा।
Godda News: राजाभीठा में तिलका मांझी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की मिली धमकी

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें