Rewari News :: रामपुरा सरपंच नरेश यादव नरू पंचायत गौरव पुरस्कार से सम्मानित, पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने करनाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया


रेवाड़ी की ग्राम पंचायत रामपुरा के सरपंच नरेश यादव नरू हरियाणा पंचायत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने करनाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। पंचायत मंत्री ने सरपंच नरेश यादव नरू को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी है। वहीं गांव पहुंचने पर नरू यादव को बधाई देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। मंडल उपाध्यक्ष  सचिन यादव हरजीपुर ने सरपंच नरेश यादव नरू को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।


रेवाड़ी जिले के ऐतिहासिक गांव रामपुरा के सरपंच नरेश यादव नरू को हरियाणा पंचायत गौरव पुरस्कार मिलने पर खोरी मंडल भाजपा उपाध्यक्ष सचिन यादव हरजीपुर ने बधाई दी ओर ओर कहा कि सरपंच नरेश यादव मिलनसार इंसान है ओर उन्होंने अपने गांव में बिना भेदभाव के अभूतपूर्व विकास करवाया है। 


इतना ही नहीं सरपंच नरू सभी के सुख दुख में शामिल होते है ओर लोगों की भलाई करना उनका मुख्य ध्येय है। सचिन यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ओर विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार के कुशल मार्गदर्शन में सरपंच नरेश यादव नरू अपने गांव में विकास की रफ्तार को ओर बढ़ाएंगे।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें