Pathargama News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बारकोप मोड़ के समीप फोरलेन ओवर ब्रिज के पास दो अलग अलग दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय की मदद से पथरगामा अस्पताल पहुचा गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। यह दुर्घटना हाईवा ट्रक द्वारा साईड लेने के क्रम में बाइक सवार को धक्का लग गया जिससे बाइक सवार फोरलेन सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हुए। दोनों घायल की पहचान बसंतराय थाना क्षेत्र के बेलडीहा ग्राम निवासी मोहम्मद मोईन एवं मोहम्मद अरशद के रूप में हुई है। घायल मोहम्मद मोइन ने बताया कि बेलडीहा ग्राम से गोड्डा काम से जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन ओवर ब्रिज बारकोप मोड के समीप दुर्घटना घटी। वहीं दुसरी दुर्घटना बाईपास फोरलेन निस्तरा के पास और नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गिर जाने से नशे में धुत्त मोटरसाइकिल सवार महागामा निवासी अजय कुमार दास और सीटू दास घायल हो गए। मौके पर मौजूद परसपानी राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज एवं अस्पताल के छात्र ने 108 एंबुलेंस से गोड्डा भेज दिया जहां दोनों का इलाज सदर अस्पताल गोड्डा में किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पथरगामा थाना को दी। सूचना मिलते ही पथरगामा थाना के गश्ती दल के पदाधिकारी सभी घायल को उठाकर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा ले गए। जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें