ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- विद्यापति सांस्कृतिक परिषद द्वारा शनिवार शाम स्थानीय विद्यापति भवन में एक शोक सभा का आयोजन कर मूल रूप से पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत माधुरी गांव के तथा वर्तमान में कर्पूरी नगर निवासी परिषद के 64 वर्षीय सदस्य सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पाठक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सभा में शामिल डॉ . वंशीधर मिश्र, सर्वजीत झा "अन्तेवासी", माधव चंद्र चौधरी, पवन कुमार झा, परितोष पाठक, मिथिलेश कुमार ठाकुर, विनय कुमार चौधरी, सुरजीत झा, नर्मदेश्वर झा, गौरव वत्स, प्रभु झा, मोली सिन्हा एवं अजीत कुमार ने उनके मिलनसार व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
Godd News: विद्यापति सांस्कृतिक परिषद ने अपने दिवंगत सदस्य को दी श्रद्धांजलि
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- विद्यापति सांस्कृतिक परिषद द्वारा शनिवार शाम स्थानीय विद्यापति भवन में एक शोक सभा का आयोजन कर मूल रूप से पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत माधुरी गांव के तथा वर्तमान में कर्पूरी नगर निवासी परिषद के 64 वर्षीय सदस्य सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पाठक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सभा में शामिल डॉ . वंशीधर मिश्र, सर्वजीत झा "अन्तेवासी", माधव चंद्र चौधरी, पवन कुमार झा, परितोष पाठक, मिथिलेश कुमार ठाकुर, विनय कुमार चौधरी, सुरजीत झा, नर्मदेश्वर झा, गौरव वत्स, प्रभु झा, मोली सिन्हा एवं अजीत कुमार ने उनके मिलनसार व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें