ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला अधिवक्ता संघ द्वारा कोर्ट परिसर स्थित पुस्तकालय में शनिवार शाम एक शोक-सह-श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर असामयिक दिवंगत लोक अभियोजक बशीर अहमद खान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संघ अध्यक्ष सुशील कुमार झा की अध्यक्षता एवं सहसचिव योगेश चंद्र झा के संचालन में आहूत सभा में शामिल वरीय अधिवक्ता क्रांतिधर सहाय, सर्वजीत झा, दिलीप तिवारी, तनवीर अहमद इरफानी, श्यामल किशोर ठाकुर एवं शेखर कुमार चौधरी ने बशीर अहमद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कर्मठ, मिलनसार एवं मृदुभाषी बताता वहीं उपस्थित धर्मेंद्र नारायण, अरविंद मिश्र, दिवाकर यादव, सुबोध पंजीयारा, नूतन तिवारी, मो. असलम, संजय कुमार आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी।
Godd News: अधिवक्ता संघ ने दी लोक अभियोजक को श्रद्धांजलि

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें