कोसली के गांव श्री केशव नगर (बहोतवास भौंदू) की बेटी आयुषी ने रचा इतिहास, कैमिकल साइंस विषय में CSIR द्वारा आयोजित JRF परीक्षा में 99.98 परसेंटाइल के साथ AIR - 26 लेकर गांव-क्षेत्र - जिला-प्रदेश का किया नाम रोशन।
रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बे के गांव की माटी से निकलकर प्रदेश स्तर पर सफलता का परचम लहराने वाली आयुषी ने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। श्री केशव नगर निवासी आयुषी, पुत्री श्री अमित यादव (पूर्व जिला पार्षद) एवं चेयरमैन कृष्णा आदर्श शिक्षण संस्थान ने हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में 99.98 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर भारत वर्ष में 26वीं रैंक वैज्ञानिक, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी की पात्रता हासिल की है।
आयुषी ने अपनी 12वीं तक की शिक्षा कृष्णा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहोतवास भौंदू से प्राप्त की, जहां उन्होंने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप कर मेधा सूची में स्थान बनाया। इसके उपरांत उन्होंने किशन लाल पब्लिक कॉलेज, रेवाड़ी से बी.एस.सी. की पढ़ाई की और कॉलेज टॉपर रहीं। वर्तमान में आयुषी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर से कैमेस्ट्री विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। आयुषी की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन रहा है। अपनी सफलता पर आयुषी ने कहा, “मेरी इस उपलब्धि का श्रेय मेरे माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद और सही मार्गदर्शन को जाता है। उनकी प्रेरणा ने ही मुझे निरंतर कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया।”


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें