रेवाड़ी किशन लाल पब्लिक कॉलेज में स्थित पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा कॉलेज के सेमिनार हॉल में “ब्रांडफेस्ट –एनालाइजिंग एंड सेलिब्रेटिंग ब्रांड्स” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ब्रांड संचार, विज्ञापन रणनीतियों तथा जनसंपर्क की समझ विकसित करना तथा प्रमुख राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के विश्लेषण के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत उद्बोधन से हुआ। पत्रकारिता विभाग की प्राध्यापिका डॉ ए निवेदिता ने विद्यार्थियों को ब्रांड की अवधारणा, मीडिया की भूमिका तथा आधुनिक विपणन तकनीकों के महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों जैसे उपभोक्ता उत्पाद, ऑटोमोबाइल, फैशन एवं डिजिटल मीडिया ब्रांडों पर शोध आधारित प्रस्तुतियाँ दीं। उन्होंने ब्रांड पहचान, लोगो, विज्ञापन अभियानों, जनसंपर्क रणनीतियों तथा उपभोक्ता मनोविज्ञान के संदर्भ में विश्लेषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, प्रस्तुति कौशल एवं मीडिया समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि पत्रकारिता विभाग द्वारा आयोजित ब्रांडफेस्ट विद्यार्थियों को उद्योग-उन्मुख शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, संप्रेषण क्षमता एवं टीमवर्क को सुदृढ़ करते हैं।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की कॉर्डिनेटर डॉ. ऋचा शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक दुनिया के व्यावसायिक एवं मीडिया परिवेश से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रांड आज केवल उत्पाद नहीं, बल्कि विश्वास और पहचान का प्रतीक बन चुके हैं।
महाविद्यालय प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संदीप खंडेलवाल, सचिव श्री अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तागी ने विद्यार्थियों के उत्साह और शोधपरक दृष्टिकोण की सराहना की।
कार्यक्रम में आगामी 10 मार्च को होने वाली वर्कशॉप का ई- पोस्टर भी रिलीज किया गया।इस पोस्टर रिलीज करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ कविता गुप्ता ने बताया कि आगामी 10 मार्च को केएलपी कॉलेज के IQAC तथा रिसर्च सेल के तत्वावधान में एक संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसका विषय है इनोवेशन टु प्रोटेक्शन : आईपीआर एवं पेटेंट / डिजाइन फाइलिंग।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में IQAC के कॉर्डिनेटर डॉ. अनुराधा दीपक, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. मंजु गर्ग, डॉ. ममता शर्मा, डॉ.पारुल मित्तल एवं डॉ संजय शर्मा के साथ-साथ डॉ. दिव्या बत्रा, श्री राजकुमार, श्री अरुण, श्री लक्ष्य गर्ग और श्रीमती अंकिता का विशेष योगदान रहा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें