ग्राम समाचार,बोआरीजोर। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बांसबीटा गांव के समीप गुरुवार सुबह मुख्य सड़क पर दो यात्री बसों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू मोनू बस बरहरवा से गोड्डा की ओर जा रही थी, जबकि पप्पु बस रांची से बोरियो की दिशा में आ रही थी।
इसी दौरान मुख्य सड़क पर दोनों बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हालांकि बसों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें