रेवाड़ी में कुंड के साथ लगते राजस्थान के हुड़िया-जैतपुर श्याम बाबा के धाम स्थित बाबा दयाल दास आश्रम मंदिर में 4 मार्च को आयोजित होने वाले धुलंडी पर्व के पारंपरिक मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मेले के सफल आयोजन के लिए 25 गांवों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महामंडलेश्वर रामेश्वरदास महाराज ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 मार्च को होली और 4 मार्च को दुल्हंडी पर्व के अवसर पर मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रातःकाल ठाकुर जी की आकर्षक एवं भव्य झांकी निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। मेले के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं को दही-खीचड़े का प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महामंडलेश्वर महाराज रामेश्वरदास ने कहा कि यह मेला क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। मेले में राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित होता है महामंडलेश्वर रामेश्वरदास महाराज जी ने बताया कि दोपहर एक बजे ठाकुरदास जी महाराज की झांकी निकाली जाएगी। और प्रातः 5:15 बजे बाबा का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस मीटिंग के दौरान आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। चार मार्च को धूलंडी पर्व के अवसर पर मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मेले के अध्यक्ष के रूप में पूर्व सरपंच ताराचन्द को चुना गया। इस अवसर पर प्रधान ताराचंद यादव श्री श्याम सेवा समिति अध्यक्ष जैतपुर धाम पूर्व सरपंच ओम प्रकाश, कंवर सिंह भक्त जी, मदन पंच, प्रदीप काठूवास, जीतू अहीरवाल, अर्जुन सरपंच, बिजेंद्र, रामनिवास, मनोज, नम्बरदार सुदेश (नांगल जमालपुर), महाबीर (चंदपुरा), पंकज फौजी, राकेश सरपंच, बल्लू किशनलाल, सोनू सौदागर, इंद्रजीत, हरेंद्र, सचिन दास महाराज, सज्जन टेलर, सहित अनेक गांवों के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें